Top News

सरकारी शाळा बंद करण्याचा निर्णय त्वरित रद्द करा

पुरोगामी पत्रकार संघाचे तहसीलदार मार्फत मुख्यमंत्र्यांना पत्र शिरीष उगे (भद्रावती प्रतिनिधी) भद्रावती : राज्य शासनाने सरकारी शाळेच्या संदर्भ...

ads

मंगळवार, मार्च २१, २०२३

सिविल-20 इंडिया 2023 का दूसरा पूर्ण सत्र 'सिविल सोसाइटी ऑर्गनाइजेशन एंड प्रमोशन ऑफ ह्यूमन वैल्यूज' विषय पर केन्‍द्रित Civil Society Organisations and Promotion of Human Values

Second Plenary Session of CIVIL20 India 2023 focuses on ‘Civil Society Organisations and Promotion of Human Values



सिविल-20 इंडिया 2023 का दूसरा पूर्ण सत्र 'सिविल सोसाइटी ऑर्गनाइजेशन एंड प्रमोशन ऑफ ह्यूमन वैल्यूज' विषय पर केन्‍द्रित


Posted On: 21 MAR 2023 1:20PM by PIB Delhi

नागपुर में आज सिविल-20 इंडिया 2023 स्थापना बैठक के दूसरे दिन का पूर्ण सत्र 'सिविल सोसाइटी ऑर्गनाइजेशन एंड प्रमोशन ऑफ ह्यूमन वैल्यूजविषय पर था। इस सत्र में सिविल-20 इंडिया 2023 के निम्नलिखित कार्य समूहों को शामिल किया गया: सेवा- सेवा की भावनापरोपकार और स्वयंसेवा देने की भावनावसुधैव कुटुम्बकम- विश्व एक परिवार हैविविधतासमावेशनपारस्परिक सम्मान और मानवीय मूल्य के रूप में मानव अधिकार।

इस सत्र की अध्यक्षता सेवा इंटरनेशनल के वैश्विक समन्वयक श्याम परांडे ने की। श्याम परांडे ने कहा कि इस सम्मेलन में उपस्थित कार्यकर्ताओं और प्रतिनिधियों को गौतम बुद्ध द्वारा दिए गए अप्पो दीप भव (स्वयं प्रकाश बनो) के संदेश को आगे बढ़ाना चाहिए। उन्होंने कहा कि नैतिक मूल्य और मानव लोकाचार सभ्य समाज की ताकत हैं। उन्होंने कहाभारत का मूल्यों से जुड़ा एक लंबा इतिहास रहा है और ये भारतीय मूल्य वैश्विक मूल्यों से मेल खाते हैं।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/Picture1PYJL.jpg

सेवा इंटरनेशनल के अध्यक्ष श्याम परांडे (बाएं से प्रथम) नागपुर में सी-20 स्थापना बैठक के दूसरे दिन 'सिविल सोसाइटी ऑर्गनाइजेशन एंड प्रमोशन ऑफ ह्यूमन वैल्यूजविषय पर पूर्ण सत्र की अध्यक्षता करते हुए।

इस सत्र के वक्ताओं में साहस डिसएबिलिटी रिसर्च एंड केयर फाउंडेशनकोल्हापुर की अध्यक्ष नसीमा हुर्जुकइंटरनेशनल काउंसिल ऑफ कल्चरल स्टडीजभारत की अध्यक्ष डॉ. शशि बालाअर्श विद्या मंदिर के स्वामी परमात्मानंद और 100 मिलियन अभियान के वैश्विक निदेशक ओवेन जेम्स शामिल थे।

सत्र में इन कार्यकारी समूहों के संबंधित समन्वयकों ने भी बात की। इनमें भारतीय सामाजिक उत्तरदायित्व नेटवर्क (आईएसआरएन) के सीईओ संतोष गुप्तायूनाइटेड कान्शियसनैस ग्लोबल के संयोजक डॉ. विक्रांत तोमरविवेकानंद सांस्कृतिक केन्द्र संस्थान के अध्यक्ष डॉ. जोराम बेगी (वीकेआईसी)गुवाहाटी और सेंटर फॉर पॉलिसी एनालिसिस के कार्यकारी अध्यक्ष दुर्गानंद झा शामिल हैं।

स्वामी परमात्मानंद ने कहा कि सब कुछ हमें अनुग्रह में मिला है और हम किसी भी चीज के रचयिता नहीं हैं। चूंकि सब कुछ दिया जाता हैइसलिए हमें देने वाले का सम्मान करना चाहिए। उन्होंने दूसरों का सम्मान करने और अपने कार्यों को इस तरह से करने की आवश्यकता पर प्रकाश डालाताकि हम दूसरों के अधिकारों को न कुचलें।

संतोष गुप्ता ने कहा कि जब हम सेवा करते हैं तो हमारे मन में यह भावना आती है कि हमें किसी उद्देश्य के लिए कार्य करना चाहिए। सेवा परमोधर्म की उक्ति में परमोधर्म आध्यात्मिकता और भक्ति का समावेश है। सेवा स्वयंसेवा (सीमित समय के लिए) और परोपकार (चैरिटी) से बेहतर है। उन्होंने यह भी बताया कि दुनिया के प्रमुख धर्मों में कैसे सेवा को परिभाषित किया गया है।

ओवेन जेम्स ने दुनिया में व्याप्त असमानताओं के बारे में और विशेष रूप से उप-सहारा अफ्रीका में असमान विकास पर प्रकाश डाला। 2015 के बाद से 2.15 डॉलर प्रति दिन की आय पर गुजारा करने वाले उप-सहारा अफ्रीकियों की संख्या में वृद्धि हुई है। उप-सहारा अफ्रीका में बाल श्रम और स्कूल न जाने वाले बच्चों की संख्या भी बढ़ रही है। उन्होंने कहा कि अफ्रीका के पास कुछ बेहतरीन प्राकृतिक संसाधन हैंकिंतु वे अविकसित रहेक्योंकि मुनाफे को अन्य देशों में भेजा जा रहा था। उन्होंने अफ्रीका के बच्चों के लिए न्याय की मांग की।

विक्रांत तोमर ने कहा कि जी-20 की थीम वसुधैव कुटुम्बकम हैजिसका अर्थ है कि इस पृथ्वी पर हर कोई आवश्यक रूप से एक परिवार का हिस्सा है। हम एकसमान इंसान हैंकिंतु हमारी चेतना का स्तर अलग-अलग है। उन्होंने कहा कि हम एकता की अवधारणा को भूल चुके हैं। इस पृथ्वी पर मनुष्य सबसे बुद्धिमान प्रजाति होने के साथ-साथ सबसे दुखी प्रजाति भी है। यह सीमित विचारों के कारण था। उन्होंने कहा कि आज हमारे सामने एक अस्तित्व या अस्तित्वहीनता का विकल्प है।

नसीमा हुर्ज़ुक ने सेवा और सेवा भाव (सेवा की भावना) के बारे में बताया। सेवा दो प्रकार की होती है- वित्तीय सेवा और सामाजिक सेवा। वैसे तो सेवा की भावना मूल रूप से सभी मनुष्यों में विद्यमान होती हैलेकिन जब व्यक्तिगत प्रतिकूलता आती है तो दूसरों की सेवा की भावना जागृत होती है। उन्होंने कहा कि जब हम बिना किसी अपेक्षा के सेवा का व्रत जारी रखते हैं तो हमें सेवा का आनंद मिलता है। उन्होंने कहा: "सी20 का लोगो है #यू आर दी लाइटजिसका अर्थ है कि एक समाज अपनी शक्ति के आधार पर चलता है और हम अपने दिन को बनाते हैं।" उन्होंने कहा कि सी20 और जी20 को उन लोगों के विकास पर ध्यान देना चाहिए जो कठिन जीवन जी रहे हैं।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/Picture2FDG0.jpg

साहस डिसएबिलिटी रिसर्च एंड केयर फाउंडेशनकोल्हापुर की अध्यक्ष नसीमा हुर्जुक नागपुर में सी-20 स्थापना बैठक के दूसरे दिन 'नागरिक समाज संगठनों और मानवीय मूल्यों को प्रोत्साहनपर विचार सत्र में अपने विचार साझा करते हुए।

डॉ. शशि बाला ने कहा कि विविधतासमावेशन और आपसी सम्मान जी-20 और सी-20 का महत्वपूर्ण हिस्सा है। उन्होंने कहा कि खुशहाली को वित्तीय और राजनीतिक शक्ति बढ़ाने तक ही सीमित नहीं होना चाहिएबल्कि वंचितबेजुबान और हाशिए पर खड़े लोगों को आवाज देते हुए सर्वांगीण विकास पर ध्यान देना चाहिए। वसुधैव कुटुम्बकम में बिना किसी अपवाद के विविधता शामिल है। आदर्श वाक्य- आप प्रकाश हैं,  ज्ञान के समावेशन की ओर ले जाता है।

डॉ. जोराम बेगी ने कहा कि विविधता प्रकृति का मूलभूत नियम है और अपरिहार्य है। ब्रह्मांड आपस में जुड़ा हुआ हैपरस्पर जुड़ा हुआ है और अन्योन्याश्रित है और यह सभी के लिए निहित है। विवादों के समाधान के लिए विविधतासमावेशन और आपसी सम्मान के सिद्धांतों को अपनाना सबसे अच्छी प्रणाली रही है। इसके बाद उन्होंने बताया कि कैसे प्राचीन भारतीय विचार कहता है कि 'सभी में एक ही प्रकट होता है'

दुर्गानंद झा ने कहा कि यूएनओ को मानवाधिकारों की अवधारणा पर फिर से विचार करना चाहिए। मानवाधिकारों की एक सार्वभौमिक घोषणा के अलावामानवाधिकारों की एक क्षेत्रीय घोषणा भी होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि मानवाधिकारों को किसी भी देश के खिलाफ रणनीतिक साधन के रूप में इस्तेमाल नहीं किया जाना चाहिए।


SHARE THIS

Author:

खबरबात™ (Khabarbat™) हे मराठी माध्यमातील लोकप्रिय वेबपोर्टल आहे. ताज्या बातम्यांसह डिजिटल अपडेट, राजकीय, सामाजिक, पर्यावरण, रोजगार, बिझनेस बातम्या दिल्या जातात. भारत सरकारच्या माहिती व प्रसारण खात्याच्या डिजिटल मीडिया विभागाकडे Intermediary Guidelines and Digital Media Ethics Code) Rules 2021 नुसार नोंदणीकृत आहे.