जयपुर। आम आदमी पार्टी राजस्थान महिला शक्ति प्रदेश में महिलाओं से सम्बंधित मुद्दों पर कार्य करने हेतु तेज़ी से पूरे प्रदेश में संगठन विस्तार की राह पर है |
इसी कड़ी में बीकानेर संभाग के हनुमानगढ़ जिले की महिला शक्ति जिला अध्यक्ष विमला मोदी जी द्वारा कार्यकारिणी विस्तार व् नोहर विधानसभा अध्यक्ष की नियुक्ति की गयी है |
किरण शर्मा - जिला उपाध्यक्ष,यमुना मेघवाल - जिला सचिव,सीतू अरोड़ा,कार्यकारिणी सदस्य मीरा ,मनीता आप के नेतृत्व में हनुमानगढ़ जिले में महिला शक्ति का सशक्त विस्तार होगा |