रिपोर्टर। पप्पू लाल कीर ( राजसमंद )
जयपुर। आम आदमी पार्टी ने राजस्थान में चुनावों को ले कर गतिविधिया तेज कर दी है। 24 अप्रेल से प्रदेश के सातों संभाग में कार्यकर्ता सवांद यात्रा की शुरुआत की जा रही हैं! यह यात्रा 24 अप्रैल को भरतपुर, 25 अप्रेल जयपुर, 26 अप्रेल अजमेर, 27 अप्रेल कोटा, 28 अप्रेल उदयपुर, 29 अप्रैल जोधपुर, 30 अप्रैल बीकानेर, 01 मई- गंगानगर और 02 मई को हनुमानगढ़ में होगी।
प्रदेश चुनाव प्रभारी और द्वारका दिल्ली के विधायक विनय मिश्रा प्रदेश के सातों संभाग की यात्रा करेंगे जिसमें सभी नए व पुराने कार्यकर्ताओं से मीटिंग कर सदस्यता अभियान व अन्य मुद्दों पर आगे की रणनीतिक निर्देश देंगे! सभी संभागो में प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया जाएगा। जिसमे पार्टी के संभाग स्तर पर तैयारियों के साथ ही संभाग स्तर की समस्याओं पर पार्टी के रुख और आगे की रणनीति पर मीडिया से बात की जायेगी।

आप ने तेज की चुनावी तैयारियां कार्यकर्ता सवांद यात्रा के पूर्व संभाग स्तर पर प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया
जाएगा जिसमे यात्रा कॉर्डिनेशन टीम के सदस्य मीडिया को यात्रा के सम्बन्ध में विस्तृत जानकारी प्रदान करेंगे। कार्यकर्ता सवांद यात्रा के लिए 8 सदस्यों की प्रदेश कॉर्डिनेशन टीम का गठन किया गया है जिसमे 'सौरभ चौधरी, देवेंद्र यादव देव, दीपक मिश्रा, तरुण गोयल, रितेश खण्डेलवाल, महेंद्र मीणा, देवेंद्र शास्त्री और प्रशांत जैसवाल शामिल हैं। यह टीम यात्रा की कोर्डिनेशन कार्य देखेगी। कार्यकर्ता सवांद यात्रा के लिए संभाग कोर्डिनेटर की नियुक्ति की गई है जिसमें जयपुर- धर्मवीर सहारण, कोटा नवीन पालीवाल एवं हिम्मत - सिंह, अजमेर - कीर्ति पाठक, जोधपुर अशोक भाटी, उदयपुर - अमित वर्मा, बीकानेर- डॉ. प्रदीप बेनिवाल और भरतपुर डॉ. संजीव गुप्ता शामिल है। यह सभी संभाग कोर्डिनेटर कार्यकर्ता सवांद यात्रा का सफलता पूर्वक संचालन सुनिश्चित करेंगे।