Top News

सरकारी शाळा बंद करण्याचा निर्णय त्वरित रद्द करा

पुरोगामी पत्रकार संघाचे तहसीलदार मार्फत मुख्यमंत्र्यांना पत्र शिरीष उगे (भद्रावती प्रतिनिधी) भद्रावती : राज्य शासनाने सरकारी शाळेच्या संदर्भ...

ads

बुधवार, मार्च १८, २०२०

पुलिसकर्मियों की मांगों के लिए Home Minister को ज्ञापन सौंपा

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (मीडिया सेल) ने पुलिसकर्मियों की मांगों के लिए महाराष्ट्र राज्य के गृहमंत्री श्री अनिल देशमुख को ज्ञापन सौंपा।




राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (मीडिया सेल) जिलाध्यक्ष नागपुर शहर अमित दुबे के नेतृत्व में मीडिया सेल के शिष्टमंडल ने महाराष्ट्र राज्य के गृहमंत्री श्री अनिल देशमुख साहेब इन्हें पुलिस कर्मियों की मांगो के लिए ज्ञापन सौपा जिलाध्यक्ष अमित दुबे ने गृहमंत्री देशमुख को बताया कि पुलिसकर्मी निरंतर कईयों घंटे जनता की सेवा में तत्पर रहती है जो अपना 'सदरशनाय खलनिग्रहणाय" इस प्रचार का संपूर्ण पालन करती है चाहे त्यौहार बंदोबस्त हो या अधिवेशन ड्यूटी इनके ड्यूटी का कोई निश्चित समय कभी नहीं रहता कई बार तो इन्हें छुट्टी के दिन भी ड्यूटी पर हाजिर होना पड़ता है घंटों निरंतर खड़े रहने से पुलिसकर्मियों को शुगर बीपी पाइल्स इत्यादि बीमारियों का सामना करना पड़ता है कार्यभार ज्यादा होने से मानसिक तनाव होने से कईयों पुलिसकर्मी आत्महत्या जैसा कठोर कदम भी उठा लेते हैं मगर उसके बाद उनके परिवार की कोई सुध नहीं लेता निरंतर ड्यूटी करते रहने से अपने परिवार को भी समय दे पाना उनके लिए नामुमकिन हो जाता है राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (मीडिया सेल) आपको पुलिस कर्मचारियों के कुछ दुख व उनके हक की मांगे बताना चाहती है जो इस प्रकार है।
1) पुलिस कर्मचारियों का पगार महसूल विभाग के बराबर होना चाहिए।
2) पुलिसकर्मियों के डीजी लोन का ब्याज दर कम करें कइयों पुलिसकर्मी की अर्जी पड़ी रहती है डीजी लोन भी खास कर्मियों को चेहरा देखकर दिया जाता है सभी को नहीं।
3) पुलिस कर्मचारियों का वेतन उनके ड्यूटी के हिसाब से 2 गुना होना चाहिए। 8 घंटे से ज्यादा ड्यूटी लिए जाए तो और ओवर टाइम का पैसा भी भी दिया जाना चाहिए।
4) पुलिसकर्मीयो को जब तपास के लिए आरोपी को राज्य मे या बाहर लाना ले जाना पड़ता है तो उनहे ट्रेन में रिजर्वेशन मिलना चाहिए कई बार पुलिसकर्मी रिजर्वेशन ना मिलने से आरोपियों को लेकर ट्रेन के बाथरूम के पास खड़े नजर आते हैं।
5) पुलिसकर्मियों को मेडिकल बिल बहुत देर से मिलता है।
6) पुलिसकर्मियों को पहले जो वर्दी का खर्च 5167 रुपए मिलता था वो अब नहीं मिलता वो फिर से मिलना चाहिए।
7) 2011 में समांतर आरक्षण में निकाले गए पुलिसकर्मियों को 2016 में लिया गया फिर से नई नियुक्ति देके इस बीच 2011 से 2016 तक का पेमेंट उन्हें नहीं दिया गया जो की उन्हें मिलना चाहिए।
8) 2005 के बाद के पुलिस कर्मियों को पेंशन सुविधा नहीं है जबकि पेंशन योजना दिए जाना पुलिस कर्मियों का हक है उनके बुढ़ापे का सहारा है।
9) पुलिसकर्मियों की (सीएल) 12 है जबकि 18 होना चाहिए।
10) पुलिसकर्मियों की (ईल) 45 है जबकि 60 होनी चाहिए इसके विपरीत आर्मी वालों की ईल 100 होती है।
11) पुलिसकर्मियों को आरोग्य कुटुम्ब सेवा आजीवन मिलना चाहिये।
इत्यादि पुलिसकर्मियों की प्रमुख मांगो ज्ञापन के द्वारा गृहमंत्री को बताई गई ग्रहमंत्री अनिल देशमुख इन्होंने राष्ट्रवादी कांग्रेस मीडिया सेल जिलाध्यक्ष नागपुर शहर अमित दुबे इनके द्वारा पुलिस कर्मियों की मांगों के लिये सौपे ज्ञापन की मांगो को जल्द से जल्द पूरा करने का आश्वासन दिया
इस अवसर पर राष्ट्रवादी कांग्रेस मीडिया सेल अध्यक्ष पश्चिम नागपुर निखिल कोचे, अध्यक्ष मध्य नागपुर मनोज पौनिकर, शहर पदाधिकारी रितेश पांडे, इंद्रजीत जोतवानी, विजय विश्वकर्मा, सुनील लव्हत्रे, महिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष सुनीता खत्री, सीमा सहारे, स्मिता नांदगावरे, उपस्थित थे।

SHARE THIS

Author:

खबरबात™ (Khabarbat™) हे मराठी माध्यमातील लोकप्रिय वेबपोर्टल आहे. ताज्या बातम्यांसह डिजिटल अपडेट, राजकीय, सामाजिक, पर्यावरण, रोजगार, बिझनेस बातम्या दिल्या जातात. भारत सरकारच्या माहिती व प्रसारण खात्याच्या डिजिटल मीडिया विभागाकडे Intermediary Guidelines and Digital Media Ethics Code) Rules 2021 नुसार नोंदणीकृत आहे.