
12 लोगों ने जाने से मना किया।6 लोगो के नाम नही आने से अटके
जम्मू कश्मीर,यूपी,छत्तीसगढ़,
झारखंड के करीब 400 लोगो जाने की तैयारी में
नागपूर/अरूण कराळे:
लॉकडाउन में फंसे वाड़ी में शेकड़ो लोग आज भी फसे है।शुक्रवार को वाड़ी पुलिस ने 42 लोगो को नागपुर मनपा के स्टार बस से रेल्वे स्टेशन में तक छोड़ दिया गया।वहां से ट्रेन द्वारा सभी लोग यूपी के लिए रवाना हुए।गाव में 14 दिन क्वारन्टीन रहने के डर से 12 लोगोने गाव जाने से मना कर दिया।वही 6 युवकों के नाम नही आने से उन्हें जाने से रोक दिया।अब जब नाम पुलिस के पास आएंगे तब उनको रवाना किया जाएगा।बताया गया कि पिछले सप्ताह वाड़ी के सेल्टर होम में रखे गए 55 लोगो को पुलिस ने अपने अपने घर के लिए छोड़ दिया।बिहार मध्यप्रदेश, जम्मू कश्मीर,उड़ीसा झारखंड के कामगार आज भी वाड़ी में है।करीब 400 लोग घर जाने के तैयारी में है।जिन्हें घर जाना है।उनके लिए भी घर पहुँचा ने की प्रोसीजर चल रही है।ऑनलाइन अनुमती लेना पड़ने से बहुत कामगारों को फॉर्म भरने में दिक्खत आ रही है।
यूपी के बलिया,बिजनोर,देवरिया जिले के युवा जाने के लिए रुके हुए है।सभी लोगोने स्वास्थ्य की जांच करने की जानकारी है।
लॉकडाउन के कारण कामगारों लोगो को मालिक वेतन नहीं देने से उनपर भूखे मरने की नौबत आ रही है।जिसके कारण सभी कामगार गाव की और रुख कर रहे है।एक कामगार ने बताया कि यहां पर रहेंगे तो हम खाएंगे क्या?45 दिनों से काम नही है।मालिक ने पैसे नहीं दिए।अब हमें गाव ही जाने दो।गाव में हम लोग 14 दिन क्वारन्टीन में रहेंगे।लेकिन यहां अब नही रहेंगे।बस हमे हमारे गाव जाने दो।