Top News

सरकारी शाळा बंद करण्याचा निर्णय त्वरित रद्द करा

पुरोगामी पत्रकार संघाचे तहसीलदार मार्फत मुख्यमंत्र्यांना पत्र शिरीष उगे (भद्रावती प्रतिनिधी) भद्रावती : राज्य शासनाने सरकारी शाळेच्या संदर्भ...

ads

रविवार, जानेवारी २७, २०१९

पोल्ट्री फार्म से ४०० मुर्गीया ले भागे चोर

 कोरबा/छत्तीसगड:


चोरो ने भुलसीडीह के एक पोल्ट्री फार्म में धावा बोलकर करीब ४०० मुर्गियों की चोरी कर ली।पोल्ट्री फार्म के मालिक ने जब मुर्गियों की गिनती की तो संख्या में कमी मिली। पुलिस मुर्गियों की तलाश कर रही है। हालांकि पुलिस को संदेह है कि मामले लेन-देन का भी हो सकता है। बताया जाता.

है कि सीएसईबी कॉलोनी में रहने वाले अर्जुन सिंह की भुलसीडीह में एक पोल्ट्री फार्म है। १२ जनवरी की सुबह अर्जुन पोल्ट्री फार्म पहुंचा। मुर्गियों की संख्या कम होने का संदेह हुआ। संचालक ने गिनती कराई। करीब ४०० मुर्गियां कम पाई गई। उसने चोरी की शिकायत रजगामार चौकी में दर्ज कराई है। इसमें बताया गया है कि पोल्ट्री फार्म में १४०० मुर्गियों का पालन किया गया था। गिनती में करीब ४०० मुर्गियां कम निकली है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

SHARE THIS

Author:

खबरबात™ (Khabarbat™) हे मराठी माध्यमातील लोकप्रिय वेबपोर्टल आहे. ताज्या बातम्यांसह डिजिटल अपडेट, राजकीय, सामाजिक, पर्यावरण, रोजगार, बिझनेस बातम्या दिल्या जातात. भारत सरकारच्या माहिती व प्रसारण खात्याच्या डिजिटल मीडिया विभागाकडे Intermediary Guidelines and Digital Media Ethics Code) Rules 2021 नुसार नोंदणीकृत आहे.